Home CRIME NEWS मेरठ में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

मेरठ में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

0

मेरठ में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

 

  • फंदे पर लटका मिला शव,

  • परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप!


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विवाहिता ने एक साल पहले ही लवमैरिज की थी। आठ महीने पहले भी उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन तब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विवाहिता ने थाने के बाहर ही जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज किया था। उस मुकदमे के बाद से सभी सदस्य घर छोड़कर कहीं चले गए थे।

बताया गया कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी इशरत ने 1 साल पहले वारिश नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से सुसराल पक्ष के लोग राजी नहीं थे। इशरत को परेशान करते थे। ससुरालियों से परेशान होकर इशरत ने 15 दिसंबर 2022 को परीक्षितगढ़ थाने में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद आनन-फानन में महिला को मेरठ की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

उधर मुकदमे के बाद से महिला का पति व ससुरालजन कहीं बाहर चले गए थे। जबकि इशरत गांव में घर में रह रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम महिला का पति और सास किसी काम से गांव आए। यहां आकर वो इशरत से भी घर पर मिले। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को पति और सास सुबह वापस चले गए। घर मे अकेली इशरत रह गई।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

तभी इशरत ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बाद में दरवाजा नहीं खुलने पर मोहल्लों के लोगों ने देखा तो इशरत का शव पंखे से लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 2022 में शादी हुई थी। पहले भी महिला ने सुसाइड अटैम्पट का प्रयास किया था पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here