Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भैंसाली में श्री रामलीला का हुआ भूमि पूजन

मेरठ: भैंसाली में श्री रामलीला का हुआ भूमि पूजन

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। 64 वर्षों से श्री रामलीला का आयोजन मेरठ के भैसाली मैदान में होता आ रहा है। इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर आज प्रातः 10 बजे भूमि पूजन का आयोजन श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा किया गया।

जिसमें मेरठ के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व 13 अक्टूबर को भगवान शंकर की भव्य बारात और 14 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्री रामलीला को लेकर भगवान राम का पूजन किया गया और भैसाली मैदान में बास का पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के दौरान काया कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना भी की गई ।

 

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत समिति के लोगों ने स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई , राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय जैन, आनंद प्रकाश गर्ग, रामकुमार गुप्ता ,ताराचंद शास्त्री, रवि माहेश्वरी ,योगेश जैन, नीरज मित्तल शामिल रहे।

श्री रामलीला कमेटी की ओर से अध्यक्ष पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक -विवेक रस्तोगी ,सुरेंद्र सिंधु, नितिन बालाजी, सुमित गोयल हर्षित गुप्ता, राजीव मित्तल का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts