HomeCRIME NEWSमेरठ: दुकान में चोरी का प्रयास, व्यापारियों में आक्रोश

मेरठ: दुकान में चोरी का प्रयास, व्यापारियों में आक्रोश

-

– देर रात दिया घटना को अंजाम।


शारदा न्यूज रिपोर्टर |

मेरठ। खैरनगर स्थित सत्यम पैलेस में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन जाग होने पर चोर बिना चोरी किए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

सत्यम पैलेस के पास इकबाल इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान है इस दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन दुकान में चैनल होने कारण प्रयास सफल नहीं हो सका। सुबह भाजपा नेता राजकुमार कौशिक को घटना का पता चला तो उन्होंने दुकान मालिक ओंकार सिंह को फोन पर जानकारी दी। उसके बाद थाना कोतवाली में सूचना दी गई। लेकिन दो घंटे तक पुलिस नहीं आई। दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया और चार घंटे तक दुकान बंद रखी।

उसके बाद आई पुलिस को खैरनगर व्यापार संघ के महामंत्री राजकुमार कौशिक ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर घटना नहीं खोली तो बाजार बंद कर दिया जाएगा। जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। गौरव गुप्ता, ओंकार सिंह, जीत सिंह, महेश बबली आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts