Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के दामाद सुयश ने दिखाया न्यूयार्क में जलवा

मेरठ के दामाद सुयश ने दिखाया न्यूयार्क में जलवा

-

शारदा न्यूज़, मेरठ। शास्त्री नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री बबीता गुप्ता के दामाद सुयश छाबड़ा को न्यूयार्क फिल्म फेस्टिवल में एनिमेशन के लिए बेस्ट एडिटिंग का खिताब मिला है।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले सुयश छाबड़ा की शादी विजय गुप्ता और बबीता गुप्ता की बेटी श्रुतिका के साथ हुई है। छत्तीसगढ़ में वेल्डिंग वर्क प्रतिष्ठान के मालिक इंद्रजीत छाबड़ा के पुत्र सुयश छाबड़ा विगत पन्द्रह वर्षों से वीएफएक्स एनिमेशन तथा डायरेक्शन से जुड़े हुए हैं। इन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के कई मुकाम हासिल किए। इनके प्रोडक्शन हाउस दी शोमैन स्टूडियो में इन्होंने आईडील फ्रैंडशिप, हॉर्सेस स्टेबल जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स किए, जिनका निर्देशन, इनके द्वारा गोवा, दुबई व अन्य स्थानों मे किया गया। पिछले दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में अमेरिकी फिल्म एक्सेप्शनल बिइंग्स फीचर फिल्म के लिए न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में इन्होंने बेस्ट एडीटर का खिताब भी हासिल किया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ के लोरमी शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई और फिर अपने पिता और परिवार के सहयोग से वह देश के दिल्ली और अन्य जगह पर अपनी पढ़ाई की।

वीएफएक्स से संबंधित शिक्षा हेतु रायपुर व दिल्ली में अध्ययन किया। इन्होंने एनटीआर प्रोडक्शन हैदराबाद में बतौर वीएफएक्स टेक्निकल डायरेक्टर के रूप भी कार्य किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts