HomeAccident NewsMeerut Accident News: बुलेट की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, युवती की मौत

Meerut Accident News: बुलेट की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, युवती की मौत

-

– नशे में था बुलेट सवार, सिलाई सीखने जा रही थी युवती, परिजनों ने किया हंगामा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में नशे में धुत बुलेट सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार युवती प्रियंका की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

 

 

गंगानगर क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर नशे में धुत बुलेट सवार युवक ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवती प्रियंका का सिर सड़क से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका प्रियंका के पिता श्याम सिंह जाटव मजदूरी करते हैं और परिवार कसेरुबक्सर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे प्रियंका पड़ोस की अन्य लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मीनाक्षीपुरम सिलाई सीखने जा रही थी।

इसी दौरान रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर एडब्यूएचओ कॉलोनी के सामने नशे में धुत बुलेट सवार ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रियंका की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ बैठी दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने एंबुलेंस में रखे शव को उतारने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को मोर्चरी भिजवाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts