HomeHealth newsशोध पत्र में मेडिकल के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान

शोध पत्र में मेडिकल के छात्रों ने हासिल किया प्रथम स्थान

-


शारदा न्यूज, मेरठ। पंजाब के लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय शोध-पत्र प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज मेरठ के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया राष्ट्रस्तरीय शोध पत्र प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में मेडिकल के छात्रों छात्रों डा. कृति सिंह व डा. रवि बंधू ने अव्वल प्रदर्शन करने के साथ ही दोनो छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा. सीमा जैन के मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर छात्रा डा. कृति सिंह को “रेजिडेंट डॉक्टरों के काम से सम्बंधित कारको के सम्बन्ध में करुणा एवं थकान का आंकलन “ विषय पर सर्वश्रेष्ठ मौखिक शोध पत्र प्रस्तुति पर और छात्र डा. रवि बंधू को “रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच सोशियो डेमोग्राफिक कारको के सम्बन्ध में करुणा एवं थकान का आंकलन “ विषय पर आई. ए. पी. एस. एम. की डी.एम.सी.एच. चतुर्थ यंग लीडर्स नेशनल कांफ्रेंस लुधियाना पंजाब में शोधपत्र के पोस्टर प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कांफ्रेंस मे डा. रोशन, डा. उमेश व डा.त्रिभुवन ने भी अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये।

डा. कृति सिंह

प्रस्तुत शोधपत्रों में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की समस्त फैकल्टी एवं सीनियर रेजिडेंटस का विशेष योगदान रहा। डा. हरिवंश चौपड़ा पूर्व विभागाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। डा. सिदरा, डा. अंजलि, डा. आशीष, डा. गुलाम, डा. अर्जुन व अन्य ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमे इनाम के तौर पर 5000 रुपये की नगद राशि प्राप्त हुई।

डा. रवि बंधू

राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने सभी छात्रों की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गुप्ता ने डा. सीमा जैन व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग को बधाई दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts