Homepolitics newsमुस्लिमों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार: मायावती

मुस्लिमों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार: मायावती

-


नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर मुस्लिमों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। मायावती ने ‘एक्स’ पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा कि इस तरह का भेदभाव समाज में शांति और सद्भाव के लिए हानिकारक हो सकता है, जो बहुत चिंता का विषय है।

उन्होंने लिखा भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, किन्तु अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं। मायावती ने कहा सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबन्दियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। इससे समाज में शान्ति व आपसी सौहार्द बिगड़ना स्वाभाविक, जो अति-चिन्तनीय। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।

 

 

 

 



विज्ञापन –

 

विज्ञापन –

विज्ञापन –

विज्ञापन –

विज्ञापन –

विज्ञापन –

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts