Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच...

नोएडा में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच घंटे में काबू

-


नोएडा। फेज दो इलाके में एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में 17 दमकल गाड़ियों और करीब पांच घंटे का समय लगा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग लगने का कारण कंपनी के बाहरी परिसर में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र के की प्लास्टिक दाने से उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात तीन बजे भीषण आग अलग गयी। 17 गाड़ियों की मदद से आग को करीब पांच घंटे में बुझाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजकर 53 मिनट पर सूचना मिली फेज दो के सी- 44 स्थित सती पॉलीप्लास्ट नामक प्लास्टिक के दाने से रैपर बनाने की कम्पनी के भूतल पर आग लग गयी है। मौके पर दो गाड़ियां भेजी गईं। देरी सूचना मिलने के कारण आग पूरे फैक्ट्री परिसर में फैल गई थी। तत्काल आसपास के स्टेशन समेत गाजियाबाद से दो गाड़ियों को बुलाया गया। करीब पांच घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई और कोई फंसा भी नहीं। उधर, पड़ोस की तीनों कम्पनियों तक भी आग को फैलने से रोका गया। आग का कारण कंपनी के बाहरी परिसर में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts