HomeGhaziabadGhaziabad: लोनी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

Ghaziabad: लोनी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

-

– एसडीएम ने छापा मारकर चार ट्रैक्टर, छह ट्राली जब्त कीं, खननकर्ता मौके से फरार।

गाजियाबाद। लोनी के पचायरा स्थित यमुना खादर में गुरुवार सुबह अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम लोनी ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी कर चार ट्रैक्टर और छह ट्रॉलियां जब्त कीं। यह कार्रवाई ट्रोनिका सिटी थानांतर्गत पचायरा में सुबह लगभग 6 बजे हुई। छापेमारी के दौरान अवैध खनन करते हुए पकड़े गए इन वाहनों को ट्रोनिका सिटी पुलिस को सौंप दिया गया।

 

 

मौके पर मौजूद एसडीएम लोनी दीपक सिंघवाल ने बताया कि उन्हें काफी समय से यमुना में अवैध खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि सुबह की छापेमारी में चार ट्रैक्टर और छह ट्रॉलियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि टीम को आता देख सभी खननकर्ता मौके से फरार हो गए। सुबह 9:15 बजे तक एसडीएम लोनी और नायब तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts