HomeAccident Newsगंगनहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत, छह घायल

गंगनहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत, छह घायल

-

– शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे ऋषिकेश, रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी।

बिजनौर। ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे युवकों की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर गंगनहर में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

 

 

ऋषिकेश से नजीबाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर छह लोग बोलेरो से वापस ऋषिकेश जा रहे थे। बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। हादसे में बोलेरो सवार 35 वर्षीय सतीश पुत्र चरण दास और 30 वर्षीय सचिन पुत्र सत्य की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय विशाल पुत्र कालीचरण, 28 वर्षीय मोहित पुत्र राजू, 35 वर्षीय विशाल पुत्र सुनील और 30 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल निवासी बताए गए हैं।

घायलों को सीएचसी समीपुर में उपचार दिलाने के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सीओ नितेश प्रताप सिंह ,थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार दिलाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts