Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी: निजी डॉक्टर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप

मैनपुरी: निजी डॉक्टर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप

-

मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र में एक निजी डॉक्टर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। करीमगंज मार्ग स्थित उनके आवास से चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना का पता शाम को डॉक्टर के घर लौटने पर चला।

 

 

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर नानकचंद्र सुबह अपना घर बंद करके क्लीनिक गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दिन में खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों ने घर का पिछला गेट खुला देखा था, लेकिन उस समय उन्हें चोरी का कोई अंदेशा नहीं हुआ। शाम को डॉक्टर नानकचंद्र जब घर लौटे और सामान बिखरा देखा, तब उन्हें चोरी का पता चला।

पीड़ित डॉक्टर नानकचंद्र के अनुसार, चोर घर से लगभग दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

बिछवां थाना क्षेत्र में यह चौथी बड़ी चोरी की घटना है, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ गई है।

डॉक्टर नानकचंद्र ने थाने में तहरीर दी है। भोगांव के सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts