HomeGhaziabadगाजियाबाद: लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों के टैक्स को लेकर छापेमारी

गाजियाबाद: लोकनाथ स्वीट्स में करोड़ों के टैक्स को लेकर छापेमारी

-

– बिलिंग ऐप से टर्नओवर छिपाया, इनकमटैक्स और जीएसटी की जांच।

गाजियाबाद। मशहूर लस्सी और मिठाई की दुकान लोकनाथ स्वीट्स घंटाघर में बड़े पैमाने पर टर्नओवर छिपाया जा रहा है। जहां एक इलेक्ट्रॉनिक एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके किया गया था, जो फीड किए गए बिलिंग डेटा को अपने आप डिलीट कर देता था। इनकम टैक्स और जीएसटी की टीम ने अलग स्थानों पर छापा मारा।

 

Ghaziabad

 

गाजियाबाद में लोकनाथ स्वीट्स पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी पाई गई। एक छोटी सी दुकान से सालाना कई करोड़ का रेवेन्यू मिलता है, लेकिन उसने इनकम टैक्स रिटर्न में इसका केवल एक छोटा सा हिस्सा ही दिखाया है।

आयकर विभाग विभाग की टीम ने अलग स्थानों पर छापेमारी की है। जहां कुछ कागजात भी टीम अपने साथ ले गई। बताया गया है कि कई करोड़ की टैक्स चोरी को लेकर यह छापेमारी की गई है। हालांकि अधिकारी इस पूरे मामले में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। दुकान, गोदाम पर जांच की गई। जिसमें जीएसटी चोरी की बात भी सामने आई।

इंटरनेशनल एग्रो फूड्स और हवाला कनेक्शन की भी टीमें जांच कर रही हैं। पूर्व में गाजियाबाद के डासना स्थित मीट कारोबारी के यहां भी तलाशी में जब्ती की कार्रवाई की गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts