Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: महिलाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मेरठ: महिलाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

-

समीप्ता ग्रुप ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश।।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समीप्ता ग्रुप की ओर से जागृति विहार एक्सटेंशन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विथ ईहा दीक्षित के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश देना था।

 

 

कार्यक्रम के दौरान कनेर, नीम, पीपल और बरगद जैसे छायादार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया और लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

समीप्ता ग्रुप की संस्थापक संजना रस्तोगी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। यदि सभी लोग मिलकर पौधारोपण करें और पौधों की देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।

इस दौरान कीर्ति भाटला, रिनिशा चौधरी, नम्रता कौर, आशा, सपना सिंह, रीना, एशल दीक्षित, अंजलि दीक्षित और नमन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts