HomeTrendingप्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-

पेड़ पर दुपट्टे से गले लगे हुए लटके मिले, परिजनों ने किया प्रेम संबंध की जानकारी से इंकार


सीतापुर। नैमिषारण्य थाना में शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रामपुर क्योटाना गांव निवासी रजनी (16) पुत्री मलखान तथा प्रेवंश (19) पुत्र रामू के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा ग्रामीणों में लंबे समय से थी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के करीब चार बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकले थे। सुबह जब गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर दोनों के शव एक ही दुपट्टे के सहारे लटके देखे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हालांकि इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार वालों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। पुलिसिया पूछताछ में परिजनों ने प्रेम सम्बन्ध की बात से अभिज्ञता जताई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts