HomeTrendingकरवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा

करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा

-

देवरानी-जेठानी में लात-घूसे चले, बाल पकड़कर घसीटा; पुलिसकर्मी छुड़ाते रहे


मथुरा। करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया।

इसके बाद युवक की भाभी ने डांटा तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते देवरानी और जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और लात-घूसे चलाए। करीब आधे घंटे तक जमीन पर घसीटती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।

छटीकरा के रहने वाले सोनू की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर की अंजू से हुई थी। उनके 4 बच्चे हैं। सोनू के मुताबिक, अंजू का धौलपुर के ही रहने वाले संजय उर्फ गीतम से अफेयर चल रहा था। संजय मथुरा की एक कंबल कंपनी में काम करता है। वह वसंत विहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है।

सोनू ने बताया कि शाम करीब 7 बजे मुझे जानकारी मिली कि मेरी पत्नी अंजू वसंत विहार कॉलोनी में संजय के कमरे पर पहुंची है। मैंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और परिवार की महिलाओं को साथ लेकर मौके पर पहुंच गया।

वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते-ही-देखते अंजू और मेरी भाभी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच डायल 112 पुलिस पहुंच गई और मनोज व अंजू को थाने लिए गई। हंगामे के दौरान मौके का फायदा उठाकर प्रेमी संजय मौके से फरार हो गया।

सोनू ने बताया कि मेरी पत्नी अंजू बच्चों को घर पर छोड़कर अपने प्रेमी संजय के साथ रह रही है। पहले भी इन्हें घर पर पकड़ा गया था, उस समय मैं घर पर मौजूद नहीं था। इस बार जब वह आई, तो घर पर लगे कैमरे में उसकी जाने की तस्वीरें आ गईं। उसी से पता चला।
हमारा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है, जिसमें वह मुझसे संपत्ति का आधा हिस्सा मांग रही है। मैं उसे आधा हिस्सा कैसे दे सकता हूं? मैंने उससे स्पष्ट कहा है कि वह जहां जाना चाहे जा सकती है।

पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही
हाईवे थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को थाने लाया गया है। संजय नाम का युवक मौके से भाग गया था। दोनों से बात की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts