Homeउत्तर प्रदेशLucknowआज प्रदेश में तीखे तेवर दिखाएगा चक्रवात अर्नब

आज प्रदेश में तीखे तेवर दिखाएगा चक्रवात अर्नब

-

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी, कई जगह आले पड़ने की भी दी गई चेतावनी


लखनऊ। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बृहस्पतिवार को काशी से अयोध्या और गोरखपुर से मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह से गहरे बादल छाए हुए हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तराई के छह जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। सोनभद्र, मीरजापुर और विंध्य क्षेत्र के अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई। मेरठ में सुबह धुंध और ठंड के साथ दिन की शुरूआत हुई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगह घने बादल छाए रहे।

सहारनपुर में वज्रपात की सूचना मिली। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। 23.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडा दिन रहा वहीं 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही

वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं।

इन छह जिलों में है अति भारी वर्षा का आॅरेंज अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र।

इन 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts