Homeउत्तर प्रदेशMeerut5.40 लाख नगद से भरा खोया हुआ बैग बरामद 

5.40 लाख नगद से भरा खोया हुआ बैग बरामद 

-

Meerut. शिवम निवासी भाटिया मोड़ दौलतपुरा जनपद गाजियाबाद अपने घर से मवाना जा रहे थे। मछेरान तिराहा के पास रॉन्ग साइड से जली कोठी की ओर जाते समय आगे चल रही एक कार के अचानक बैक करने पर उनकी स्कूटी फिसल गयी, जिससे स्कूटी पर पैरों के पास रखा बैग सड़क पर गिर गया। उक्त बैग में 5,40,000/- नगद एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। आवेदक कुछ दूरी तक आगे जाने के बाद बेगमपुल पहुंचने पर बैग गायब होने की जानकारी होने पर वापस मछेरान तिराहा पहुंचे तथा डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना प्राप्त होते ही थाना देहली गेट पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर बैग की तलाश की गयी। पुलिस टीम द्वारा आवेदक का खोया हुआ बैग, जिसमें 5,40,000/- नगद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद कर आवेदक शिवम को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts