Homeउत्तर प्रदेशMeerutअपने चांद के साथ निहारा चांद को

अपने चांद के साथ निहारा चांद को

-

  • श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया करवा चौथ।

शारदा न्यूज़, मेरठ। आकर्षक परिधानों में सजी संवरी महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उमर की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा और अपने चांद के साथ मिलकर चांद को निहारने के बाद पानी पीकर व्रत खोला और चांद को अर्घ्य दिया।

 

 

पूरे शहर में करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए महिलाओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। लुभावनी मेहंदी से सजे हाथ, भारी भरकम आभूषण और चमक धमक वाले परिधानों में सजी महिलाओं ने शाम को कथा सुनी और रात में चांद के दर्शन कर व्रत खोला।

 

करवा चौथ का त्यौहार अपने पति के साथ मिलकर महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर मनाया। सभी ने अपनी कपल पिक भेज कर सबका मन मोह लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts