HomeCRIME NEWSमेरठ में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर के क्लीनिक को बनाया निशाना,...

मेरठ में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े डॉक्टर के क्लीनिक को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

-

  • तमंचे के बल पर करीब 40 हजार रुपए लूटकर ले गए बदमाश,
  • सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,
  • पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। गढ़ रोड सोहराब गेट बस अड्डे के निकट मनोचिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर दिनदहाड़े 40 हजार रुपए लूट लिए लूट के दौरान बदमाश क्लीनिक पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सक क्लीनिक पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

नौचंदी थाना क्षेत्र सोहराब गेट बस अड्डे के निकट चर्चित मनोचिकित्सक डॉक्टर विपुल त्यागी का क्लीनिक है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे डॉक्टर अपने किसी काम से क्लीनिक से बाहर चले गए थे। इसी दौरान दो युवक उनके क्लीनिक में घुसे और डॉक्टर विपुल त्यागी के बारे में पूछताछ करने लगे। क्लीनिक के स्टाफ ने डॉक्टर के क्लीनिक में मौजूद न होने की बात कही तो आरोपी बदमाशों ने अपने हथियार निकाल कर मौजूद स्टाफ को हथियारों की नौक पर ले लिया और स्टाफ से क्लीनिक में रखे करीब 25 हजार रुपए लूट लिए लुटेरे लूट के दौरान क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। बदमाशों के जाने के बाद क्लीनिक के स्टाफ ने घटना की जानकारी डॉक्टर विपुल त्यागी को दी। जानकारी मिलने पर डॉक्टर अपने क्लीनिक पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस क्लीनिक पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस ने दुकान में लगे कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई।

इंस्पेक्टर नौचंदी प्रभारी सुबोध सक्सेना का कहना है कि गढ़ रोड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर दो बदमाशों ने 25 हजार की लूट की है। लुटेरों की तलाश की जा रही है जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

यह खबर भी पढिये-

https://shardaexpress.com/breaking-news-meerut-robbery-worth-rs-40-thousand-at-gunpoint-from-dr-vipul-kumar-tyagis-house-in-broad-daylight-police-engaged-in-investigation/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts