HomeCRIME NEWS'छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या', प्रेमी के...

‘छोड़ दे मुझे नहीं तो आशिक से करा दूंगी हत्या’, प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने पर पत्नी ने दी पति को धमकी

-

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। महिला पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचकर महिला ने पति को धमकी दी है वह उसे छोड़ दे नहीं तो अपने प्रेमी से ही उसकी हत्या करा देगी।

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसने इसकी शिकायत ससुराल में की तो पत्नी के घरवाले उसे ही धमकाया कि अगर हमारी बेटी को बदनाम करोगे तो दहेज उत्पीड़न के केस में जेल भिजवा देंगे। इसके बाद युवक शांत हो गया और उसने पत्नी को टोकना भी बंद कर दिया।

शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। सुबह करीब दस बजे एक अंजान युवक उसके घर में घुस आया। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी युवक को दी। पति घर पहुंचा तो युवक उसके घर में पत्नी के साथ मौजूद मिला। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए और युवक को दबोच लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह शादी से पहले महिला के संपर्क में था। उसने ही कॉल कर उसे अपने घर बुलाया था। घंटों चली पंचायत के बाद महिला पति के साथ घर चली गई। इसके बाद युवक को भी पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।

युवक का आरोप है कि घर पहुंचकर पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह अपने प्रेमी से उसकी हत्या करा देगी। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ चली गई थी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts