Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाईकोर्ट बेंच को लेकर वकील करेंगे आंदोलन

हाईकोर्ट बेंच को लेकर वकील करेंगे आंदोलन

-

  • 28 अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन,
  • गाजियाबाद के सभागार में आहूत की जाएगी‌ बैठक।

शारदा न्यूज़, मवाना। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को मवाना बार एसोसिएशन के बार हाल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष बल्लभ एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिसमें बार एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष वल्लभ एडवोकेट व सचिव महोदय महमपाल सिंह एडवोकेट, संयुक्त सचिव रघुकुल तिलक एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रूपचंद शर्मा एडवोकेट आदि अधिवक्तागण में पूर्व शमशुद्दीन अंसारी एडवोकेट, जगपाल सिंह एडवोकेट, सुनील कुमार भारती एडवोकेट, राजन कुमार शर्मा एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए। प्रेस वार्ता में केंद्रीय संघर्ष समिति हाई कोर्ट बेंच स्थापना के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की ब्रांच स्थापित करने हेतु तत्काल आदेश पारित किया जाए तथा अधिवक्ताओं को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल में प्रभाव में लागू किया जाने की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं को राजस्थान सरकार की भांति पेंशन योजना लागू की जाए एवं कोरोना समय में अधिवक्ताओं की मृत्यु उपरान्त आश्रित परिवार को ₹5 लाख रूपये तत्काल दिलाए जाए और केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आगामी बैठक 28 अक्टूबर को जिला बार एसोसिएशन, गाजियाबाद के सभागार में आहूत की जाएगी‌।

जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट खंडपीठ स्थापनार्थ अधिवक्ताओं द्वारा “पैदल मार्च ” की तिथि नियत की जाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्र संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसार मवाना तहसील के समस्त अधिवक्तागण सहयोग करने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर रहे गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts