MEERUT NEWS: हलवाई की दुकान पर बवाल: कारीगरों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत
शनिवार देर रात मेरठ में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कारीगरों में बवाल हो गया। जहां मारपीट में घायल एक कारीगर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
-
जानकारी के अनुसार कारीगर विपिन और समीर लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स पर काम करते हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में विपिन नाम का कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में कुछ लोग विपिन को पास के अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाईपास स्थित एक बड़े अस्पताल में विपिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। काफी देर तक मामले को छुपाया गया। बाद में किसी ने लालकुर्ती थाने की पुलिस को सूचना दी थी।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]


