Homeउत्तर प्रदेशAmrohaन्यायिक कर्मी का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार

न्यायिक कर्मी का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

– 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती।

अमरोहा। न्यायिक कर्मी की हत्या के मुख्य आरोपी और 25 हजार के इनामी बदमाश कलीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिडौली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी कलीम क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी में एक सीएनजी पंप के सामने वाली कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया।

 

 

पुलिस को देखते ही आरोपी कलीम ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा मोहम्मद तारिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हत्या के मुख्य आरोपी कलीम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घायल कलीम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसे जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बीते 11 जनवरी की है, जब कार से बाइक छू जाने को लेकर बाइक सवारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिला न्यायालय सीनियर डिवीजन कोर्ट के पेशकार राशिद हुसैन के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कलीम इस मामले का मुख्य आरोपी था।

फिलहाल, आरोपी कलीम का जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और सीओ सिटी अभिषेक यादव भी जोया के सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घायल कलीम 25 हजार का इनामी बदमाश था जिसने जिला न्यायालय सीनियर डिवीजन कोर्ट के पेशकार की मारपीट करके हत्या की थी। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे डिडौली पुलिस को इनामी बदमाश की क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसने पुलिस पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी कलीम के पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके पास से 1 तमंचा 315 वॉर व 1 खोखा व 2 जिंदा कारतूस साथ ही एक बाइक के साथ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts