HomeTrendingकर्नाटक में बच्चों के लिये सोशल मीडिया बैन

कर्नाटक में बच्चों के लिये सोशल मीडिया बैन

-

– सोलह वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकेंगे।

बेंगलुरु। कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन की घोषणा की है। सीएम ने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

 

 

कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित किया गया है।

पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए आॅस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था।

अपने बजट भाषण के दौरान कर्नाटक के सीएम ने कहा कि आईआईएससी के तहत इसरो और कियोनिक्स के सहयोग से बेंगलुरु रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन के नाम से एक रोबोटिक्स और एआई परिसर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से हो रहे दुष्प्रभाव और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले निगेटिव इफेक्ट्स को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts