HomeTrendingनहीं रहीं कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला

नहीं रहीं कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला

-

  • कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला की मौत।

एजेंसी, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है। शेफाली के सीने में बीती देर रात दर्द उठा और उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया है। शुरूआती तौर पर बताया गया कि हार्ट अटैक के कारण शेफाली की मौत हुई है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि शेफाली के परिजनों ने खुलासा किया है कि वे हार्ट समेत दूसरी बीमारियों से जूझ रही थीं।

 

 

बता दें कि शेफाली जिम फ्रीक थीं और रोजाना कसरत किया करती थीं। बिग बॉस-13 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं शैफाली का कसरत के प्रति लगाव साफ देखने को मिला था। यहां बिग बॉस के घर में भी शेफाली रोजाना जिम किया करती थीं। लेकिन सुपरफिट दिखने के बाद भी शेफाली मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ रही थीं। शेफाली ने खुद ही एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। जब शेफाली से पूछा गया कि आप इतनी हिट होने के बाद भी ज्यादा काम क्यों नहीं करतीं। तो इसके जवाब में शेफाली ने बताया था कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है जिसके चलते वे ज्यादा काम नहीं करतीं।

बता दें कि शेफाली साल 2002 में अपने गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनी थीं। शेफाली के इस गाने ने उन्हें खूब पॉपुलरिटी दिलाई थी। इसके बाद शेफाली लगातार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करती रहीं। शेफाली ने रियालिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया और बिग बॉस-13 में अपनी धाक जमाई।

इसके साथ ही डांसिंग रियालिटी शोज में भी शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ खूब रंग जमाते नजर आ चुकी हैं। लेकिन बीती रात शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी है और असमय मौत से हैरान है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts