HomeHealth newsसभी के लिये फायदेमंद नहीं है गिलोय का जूस, जानिए किन लोगों...

सभी के लिये फायदेमंद नहीं है गिलोय का जूस, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस

-

मेरठ। गिलोय के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि गिलोय का जूस पीना सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद होता है। कहीं आप भी इसी गलतफहमी में तो नहीं जी रहे हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ लोगों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स : अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आप गिलोय का जूस पी सकते है क्योंकि गिलोय के जूस में पाए जाने वाले तत्व बीपी को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो आपको गिलोय का जूस पीने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं : गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लिए बिना गिलोय के जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी इस मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह की परिस्थिति में खाने-पीने की किसी भी चीज को डाइट प्लान में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेने में ही समझदारी है। अगर आप आॅटोइम्यून डिजीज के मरीज हैं, तो आपको गिलोय के जूस को पीने से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज : गिलोय का जूस पीने की वजह से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गिलोय का जूस पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपने गलत मात्रा में या फिर गलत तरीके से गिलोय का जूस पी लिया, तो आपको हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लिवर से जुड़ी बीमारी के दौरान भी गिलोय का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts