Homeउत्तर प्रदेशMeerutठंड में भी सड़कों पर लगा रहा जाम

ठंड में भी सड़कों पर लगा रहा जाम

-

कचहरी पुल पर घंटो जाम में फंसे रहे लोग।


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। शहर में जाम लगना आम बात हो चुकी है। शायद ही कोई मार्ग या चौराहा ऐसा हो जहां रोजाना जाम न लगता हो। लेकिन प्रशासन इस जाम से निजात दिलाने के लिए कोई पहल करता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को भी लोग जाम से जमकर जूझे।

बुधवार सुबह 10 बजे से कचहरी पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। पीएल शर्मा रोड़, नाले की पटरी से बेगमपुल जाने वाले रास्ते के साथ ही नेहरू नगर से कचहरी पुल आने वाले रास्ते के साथ ही आरजी कॉलेज रोड पर घंटो जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी भी वाहनों को निकालने में जूझते नजर आए।

यही हाल हापुड़ अड़्डा चौराहा का रहा। यहां भी दिन निकलने के बाद से जाम लगना शुरू हो गया। भूमिया पुल की तरफ मार्ग निर्माण का काम चलने से भी यहां जाम अब ज्यादा बढ़ रहा है। इसके अलावा गांधी आश्रम चौराहा, नगर डिपो से आगे चौराहे के साथ ही कमिश्नर चौराहा, जेलचुंगी चौराहा पर लोग जाम झेलते नजर आए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts