HomeTrendingजहांगीराबाद शराब ठेके पर युवक से मारपीट

जहांगीराबाद शराब ठेके पर युवक से मारपीट

-

सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच


बुलंदशहर। जहांगीराबाद में एक शराब ठेके की कैंटीन में सामान ले रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने शराब ठेके और कैंटीन संचालक पर अपने कई साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

चचरई मोड़ निवासी राजू सैनी का आरोप है कि कैंटीन संचालक ने उसके सामान में सिगरेट के रुपये जोड़ दिए, जिसे देने से उसने मना कर दिया। राजू के मुताबिक, उसी समय कैंटीन में बैठे ठेके के सेल्समैन ने उसे पीटने के लिए ठेके से रॉड निकाल ली।

राजू का आरोप है कि सेल्समैन ने उसे लूट के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और ठेके के बाहर ही घेरकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। राजू ने इस मामले में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को सीएचसी ले गई। राजू का दावा है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

वहीं, शराब ठेके के सेल्समैन अरविंद ने भी राजू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कस्बा चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts