HomeTrendingडूब क्षेत्र में बिजली के लिए 15वें दिन भी प्रदर्शन

डूब क्षेत्र में बिजली के लिए 15वें दिन भी प्रदर्शन

-

पांच महिलाओं की तबियत खराब, लिखित आश्वासन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान


नोएडा। डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले चल रहा धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी है। आमरण अनशन पर बैठे 35 लोगों में से 5 महिलाओं की रविवार शाम तबीयत बिगड़ गई। पहले धरना स्थल पर ही उन्हें ग्लूकोस चढ़ाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आमरण अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि जब तक बिजली कनेक्शन को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर बैठे लोगों में 23 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के मुताबिक, डूब क्षेत्र की करीब 42 कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन की समस्या है। उनका कहना है कि छिजारसी और चोटपुर कॉलोनी में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से मौजूद है, इसलिए वहां कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं बाकी कॉलोनियों में बिजली पहुंचाने के लिए पोल और तार लगाने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी अनुमति का मामला भी अटका हुआ है।

सुखवीर खलीफा ने कहा कि जब कॉलोनियों में बिजली के पोल और तार ही नहीं होंगे तो घरों तक सप्लाई कैसे पहुंचेगी। उनका कहना है कि डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में हजारों लोग रह रहे हैं और उन्हें बिजली समेत दूसरी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

कैंडल मार्च और पैदल मार्च के बाद आमरण अनशन
बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पहले कैंडल मार्च और पैदल मार्च निकाल चुके हैं। समाधान नहीं होने के बाद आमरण अनशन शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि लिखित आश्वासन मिलने तक धरना और आमरण अनशन खत्म नहीं किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts