HomeTrendingगाजियाबाद में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड

गाजियाबाद में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड

-

20 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार, पांच लग्जरी कारें बरामद


गाजियाबाद। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की स्वाट टीम (अपराध शाखा) और ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर से वाहन चोरी के मामले में 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से पांच लग्जरी कारें, 12 फर्जी नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य सिंह, रिंकू उर्फ सचिन उर्फ रंजीत, दिलीप उर्फ छोटू और माजिद उर्फ भूरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के आवास विकास आसरा-2, नवादा कट सपना चौराहे के पास से पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक संगठित गिरोह बना रखा था। यह गिरोह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज सहित कई शहरों से चार पहिया वाहन चोरी करता था।

चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी जाती थी, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को बिहार और राजस्थान में अपने साथियों को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था। बरामद की गई पांच लग्जरी कारों में महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति ब्रेजा, किआ सेल्टोस, ग्रैंड विटारा और मारुति स्विफ्ट शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से वाहन चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें दो ईसीएम मशीन, 59 कारों की चाबियां, सात लॉक सेट, इलेक्ट्रॉनिक टैब, प्रोग्रामिंग चिप, ग्राइंडिंग मशीन, टूल किट और स्टेयरिंग लॉक शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली के मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और विकासपुरी सहित कई क्षेत्रों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts