HomeTrendingखेड़ी सराय जंगल में फिर दिखाई दिया तेंदुआ

खेड़ी सराय जंगल में फिर दिखाई दिया तेंदुआ

-

आज दूसरे दिन भी तेंदुए की तलाश मे जंगलों में घूम रही वन विभाग की टीम


मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय के जंगल में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने जंगल में घूम रहे एक आवारा गौवंश के बछड़े को अपना शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

करीब एक माह पहले नया गांव भुम्मा के जंगल में रात के समय ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ वहां से चला गया था। इसके बाद, कई दिनों बाद तेंदुआ खेड़ी सराय गांव के जंगल में एक बाग में देखा गया। वन विभाग ने वहां भी पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ फिर से अपना स्थान बदल गया।

कुछ दिन पहले तेंदुआ फिर से खेड़ी सराय के जंगल में लौट आया। दो दिन पहले उसने जंगल में घूम रहे एक आवारा गौवंश के बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला और खा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बछड़े के अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबा दिया।

वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम दिन-रात जंगल में तेंदुए की तलाश कर रही है ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts