Homeउत्तर प्रदेशMeerutजलभराव से मुक्ति दिलाने के बजाए फैला गए गंदगी, मेरठ में वार्ड-35...

जलभराव से मुक्ति दिलाने के बजाए फैला गए गंदगी, मेरठ में वार्ड-35 में गुप्ता कॉलोनी के लोगों का जीना हुआ मुहाल

-

– नगर निगम के वार्ड 35 में गुप्ता कॉलोनी के लोगों का जीना हुआ मुहाल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम के दावे और हकीकत को अगर देखना हो तो एक बार गुप्ता कॉलोनी हो आइए। वार्ड 35 के अंतर्गत आने वाली इस कॉलोनी में भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी रहते हैं, लेकिन पिछले दो साल से यहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

यह वार्ड भाजपा का वार्ड का कहा जाता है। इस वार्ड में 70 प्रतिशत वोटर भाजपा समर्थक हैं। लोकसभा, विधानसभा के साथ ही महापौर और पार्षद चुनने में यह वोटर महती भूमिका निभाते हैं। लेकिन अब वें खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।

 

 

गुप्ता कॉलोनी के इस मुख्य मार्ग को टूटे हुए कई साल हो चुके हैं। हाल ये है कि नालियां भी टूट चुकी हैं। बारिश ही नहीं अन्य दिनों में भी इस मार्ग पर जलभराव रहता है। जिसके कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

पिछले दिनों यहां के लोगों ने भाजपा के झंडे हाथों में लेकर गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नालियों में जमा सिल्ट और गंदगी को साफ कर नालियोंं की जलनिकासी ठीक कर आए। लेकिन वह सिल्ट उठाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।

अब हालात ये हैं कि नालियों से निकाली गई सिल्ट पूरी सड़क पर फैल गई है। जिसके बीच लोगों को पैदल गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही दुपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं। जिसमें कई बच्चे और लोग घायल भी हो चुके हैं।

इस मामले में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि, जल्द ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कई सड़कों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। नालियों को साफ कर सिल्ट साफ क्यों नहीं की गई, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts