HomeEducation NewsMeerut: छात्राओं को दी गई प्रयोगशाला में सतर्कता की जानकारी

Meerut: छात्राओं को दी गई प्रयोगशाला में सतर्कता की जानकारी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरठ के एमएससी रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान प्रयोगशाला सुरक्षा विषय पर केंद्रित था, जिसमें सहायक आचार्य डॉ. भोपाल सिंह, मेरठ कॉलेज, मेरठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की शिक्षिका डॉ. शीतल पांडे द्वारा किया गया। डॉ. भोपाल सिंह ने अपने व्याख्यान में प्रयोगशाला में कार्य करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा जिम्मेदार अनुसंधान व्यवहार पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अम्ल के साथ अलग-अलग प्रकार के सुरक्षा संकेत लगे होते हैं, जैसे कार्सिनोजेनिक (कैंसरकारक), ज्वलनशील, विषैले , संक्षारक आदि, जिन्हें प्रयोग से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। छात्राओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे प्रयोगशाला में कार्य करते समय अपने बालों को अच्छी तरह बाँध कर रखें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, जैसे दस्ताने, एप्रन व चश्मा, अनिवार्य रूप से प्रयोग करने पर भी बल दिया गया।

मिस दीक्षा सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. रेनू चौधरी ने व्याख्यान के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग की समस्त अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. भोपाल सिंह का आभार प्रकट किया और उनके व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts