Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसांस की नली में मूंगफली फंसने से मासूम की मौत

सांस की नली में मूंगफली फंसने से मासूम की मौत

-

– दो घंटे तक सांस लेने के लिए तड़पता रहा मासूम, दम घुटने से गई जान।

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र में नमकीन खाते समय तीन साल के बच्चे की सांस की नली में मूंगफली फंस गई। इससे बच्चे की सांस रुकने लगी और लगभग पौने दो घंटे बाद परिजन उसे एम्स गोरखपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

 

यह घटना खोराबार ब्लॉक के पोछिया ब्रह्मस्थान केवटानी टोला निवासी बेचन के घर में हुई। बेचन टाइल्स कारीगर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा, तीन वर्षीय अनुराग, घर में खेल रहा था। भूख लगने पर उसकी मां ने उसे कटोरी में नमकीन खाने को दी और फिर अपने काम में लग गईं। अनुराग अचानक चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कटोरी में नमकीन के साथ मूंगफली देखकर उन्हें स्थिति समझ में आ गई। परिजनों ने अनुराग को कंधे पर उठाकर थपकी देना शुरू किया, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई।

इसके बाद परिजन उसे पास के एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने भी मूंगफली निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। वहां से परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजन अनुराग को लेकर एम्स गोरखपुर की इमरजेंसी में पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजन सदमे में आ गए और काफी देर तक इमरजेंसी के सामने रोते रहे। बाद में वे बच्चे का शव लेकर घर चले गए।

छोटे टुकड़ों में मसलकर खाने के लिए दें

वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रुचिका अग्रवाल के ने बताया कि छोटे बच्चों को मूंगफली, काजू, बादाम, अंगूर जैसे खाद्य पदार्थ देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ये वस्तुएं सांस की नली में फंसकर जानलेवा साबित हो सकती हैं। बच्चों को हमेशा खाद्य पदार्थ छोटे-छोटे टुकड़ों में मसलकर ही दें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts