Homeदेशतकनीकी खराबी के कारण इंडिगो विमान वापस लौटा, 180 से अधिक लोग...

तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो विमान वापस लौटा, 180 से अधिक लोग थे सवार

-

  • विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था।
  • तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए।

कोच्चि: तकनीकी खराबी से इंडिगो विमान वापस लौटा। केरल के कोच्चि से रवाना हुआ इंडिगो के एक विमान को वापस कोच्चि में उतारना पड़ा। यह विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए।

बता दें कि अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

फिलहाल इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण विमान बीती रात लगभग 1:44 बजे कोच्चि लौट आया।

उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts