HomeCRIME NEWSशराब लाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

शराब लाने से मना करने पर किया जानलेवा हमला

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ- ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी के रहने वाले एक किशोर को शराबी को शराब का पव्वा न लाकर देना उसे वक्त भारी पड़ गया जब शराबी ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार देर रात लक्ष्मणपुरी का रहने वाला अनुज ब्रह्मपुरी थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसके माता-पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके घर में उसके सिवा कोई नहीं है जैसे तैसे अपना गुजारा कर रहा है।

अनुज ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला सुनील नाम का युवक उससे आए दिन शराब के ठेके से पव्वा मांगता है। अनुज ने बताया कि बुधवार देर रात भर सुनील उससे शराब मंगा रहा था विरोध करने पर सुनील ने उसके साथ मारपीट कर दी। अनुज ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर सुनील के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts