Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दीवाली तक रोशन होगा शहर, सभी वार्डों में लगेंगी 20-20 स्ट्रीट...

मेरठ: दीवाली तक रोशन होगा शहर, सभी वार्डों में लगेंगी 20-20 स्ट्रीट लाइटें

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दीपावली से पहले नगर निगम के हर वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। फिलहाल 1700 नई लाइटों की खरीद का आदेश जारी हुआ है, जिसके आधार पर प्रत्येक वार्ड के लिए नगर निगम ने 20-20 लाइटें स्वीकृत की हैं। पार्षदों ने कहा कि वार्ड इतने बड़े-बड़े हैं कि 20 स्ट्रीट लाइटों से काम नहीं चल पाएगा। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर व्यवस्था की जा रही है।

शहर में पसरे अंधेरे को लेकर नगर निगम के पार्षदों को नगर निगम ने लुभाने का काम किया है। लाइटों के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। पार्षद अनिल वर्मा के साथ ही अन्य पार्षदों ने कई बार अधिकारियों से शहर में स्ट्रीट लाइट लगवाने का मुद्दा उठाते हुए शहर में लाइट लगवाने की बात कही थी। मेयर के कड़े निर्देश के बाद शहर में अंधेरा दूर करने और दीपावली पर शहर अंधेरा न रहे इसके लिए नगर निगम पहल करते हुए इसका टेंडर कराया। नगर निगम ने 1700 नई लाइटों की खरीद की व्यवस्था की।

दीवाली तक रोशन होगा शहर

पार्षदों की मांग पर 1700 नई लाइटों की खरीद की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अब जल्द ही वार्डों में लाइटें लगाने का काम प्रारंभ हो जाएगा। दीवाली तक शहर रोशन हो जाएगा
हरिकांत अहलूवालिया, मेयर।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts