HomeCRIME NEWSलखनऊ में बैंक कर्मी ने पहले पत्नी और बहन को मारी गोली,...

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पहले पत्नी और बहन को मारी गोली, फिर की आत्महत्या

-

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर में व्यस्ततम मिठाईवाला चौराहा गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे गोलियों की तडतड़ाहट से गूंज गया। यहां पति ने महिला बैंक कर्मी की दिनदहाड़े हत्या के बाद अवसाद में चल रही अपनी बहन को मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या कर ली।
आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद मानस वाजपेई ने घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे पर पहुंचकर बहन तूलिका को गोली मार दी। बहन की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। मानस बाजपेई और पत्नी दिव्या मिश्रा में विवाद चल रहा था और बहन की मानसिक स्थिति नहीं ठीक थी।

पत्नी की हत्या के बाद मानस बाजपेई ने मोबाइल के वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- सुसाइड करने जा रहा हूं। दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। उसने एक वर्ष पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थी। पति मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के किराए के मकान में रहता था। वह भारतीय स्टेट बैंक में काम करता था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

आईसीआईसीआई बैंक मिठाईवाला चौराहा ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उसके पति मानस बाजपेई ने गोली मारी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसको करीब 1.15 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर गोली मारी गई।आज तीन मौत से लखनऊ में सनसनी फैल गई। बैंक कर्मी महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गोली मौके पहुंचे। टीम जांच में जुटी थी कि सूचना मिली कि पत्नी के बाद बहन की हत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts