HomeAccident Newsदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आॅटो पलटा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आॅटो पलटा

-

पांच लोग घायल, इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया


गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भोजपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आॅटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आॅटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को मोदीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

संभल जिले के मानवपुर गांव निवासी चंद्रेश गाजियाबाद में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह आॅटो से गाजियाबाद से संभल जा रहे थे। आॅटो उनका परिचित बालिस्टर चला रहा था। भोजपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय आॅटो में टक्कर मार दी। इससे आॅटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

हादसे में चंद्रेश, उनकी पत्नी सुनीता, बेटे अभिषेक, बेटी पूजा और आॅटो चालक बालिस्टर घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts