HomeAccident Newsपिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

-

गंगा एक्सप्रेसवे पर पति और बेटी घायल, पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया


अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सोमवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और 11 साल की बेटी घायल हो गए। परिवार बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगरौला गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रुखालू गांव निवासी खूबचंद सोमवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी चंद्रवती (40) और बेटी उर्मिला उर्फ काजल (11) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तीनों आदमपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर तुगन गांव में अपने साढू के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय मंगरौला गांव के पास पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी उर्मिला उर्फ काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे खूबचंद को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज जारी है। वहीं, चंद्रवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हसनपुर कोतवाल सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts