Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrआश्रम में सेवादार ने 8 महीनों तक बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म,...

आश्रम में सेवादार ने 8 महीनों तक बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

बुलंदशहर में दो नाबालिग बच्चियों के साथ एक सत्संग भवन में सेवादर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मीठी नशीली गोलियां खिलाकर 8 महीने तक बच्चियों के साथ रेप किया।

-

Rape with minors in bulandshahr aashram- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मेें राधा स्वामी सत्संग आश्रम में 65 साल के सेवादार पर कक्षा-6 और 7 में पढ़ने वाली 2 छात्राओं से रेप के आरोप लगा है। आरोप है कि छात्राएं सत्संग व्यास आश्रम में खेलने के लिए जाती थी। जहां एक सेवादार बच्चियों को मीठी गोलियां खिलाकर पिछले 8 माह से रेप करता आ रहा है। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक बच्ची प्रेग्नेेंट हो गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्याना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्वामी आश्रम में सत्संग चलता था।  इसी बीच गांव की ही बच्चियां भी आश्रम में खेलने के लिए आया करती थी। वहां पर सेवादार भी रहता था। आश्रम में रह रहा सेवादार बच्चियों को प्रसाद के नाम पर नशीली मीठी गोलियां खिलाता था। जिसके बाद बच्चियां अर्ध चेतन हो जाती थी। फिर बारी बारी से दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया करता था।

इस प्रकार आरोपी सेवादार बच्चियों को 8 महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उनमें से एक बच्ची प्रेग्नेंट हो गयी तो तब परिवार वालों को मामले का पता चला। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर परिवार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

MEERUT CRIME: बीच रास्ते में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आश्रम में एक सेवादार ने दो किशोरियों से रेप किया है। एक बच्ची रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। मामले में दोनों के परिवार वालों ने स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि दोनों पीड़िताओं को मैडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts