HomeCRIME NEWSMEERUT CRIME: बीच रास्ते में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड, विरोध करने...

MEERUT CRIME: बीच रास्ते में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

-

मेरठ– दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही एक युवक ने घर जाने के दौरान पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी का शोर सुनकर मौके पर पिता पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पी​ड़ित अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

गांव निवासी मजदूर ने बताया कि मंगलवार देर शाम उसकी नाबालिग पुत्री पड़ोसी के घर गई ​थी। आरोप है कि वहां से लौटने के दौरान रास्ते में ही गांव के युवक संजय ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए, जिस पर किशोरी ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर किशोरी का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर दौराला थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए संजय व उसके एक अज्ञात सा​थी के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts