HomeAccident Newsदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, इनोवा व कंटेनर में भिड़ंत, 6 लोगों...

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, इनोवा व कंटेनर में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

-


देहरादून। राजधानी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जिस इनोवा कार की कंटेनर से टक्कर हुई उसमें 7 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार कार बल्लूपुर की तरफ से कैंट की ओर जा रही थी।

ओएनजीसी चौक पर कंटेनर के साथ कार का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद कार दूर तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कैंट कोतवाली पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने इस घटना पर बयान जारी किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि यह हादसा कल रात 2 बजे ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ है। इनोवा कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक यात्री जो बचा है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंटेनर और इनोवा कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काफी दूर तक उड़ गई। इस भयानक हादसे के कारण लोग हैरत में पड़ गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से अब तक 6 मृतकों और 1 घायल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस पहले ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनोवा और कंटेनर की टक्कर का सही कारण क्या था और क्या इसमें कोई लापरवाही शामिल थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts