Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ हिन्दू स्वाभाविक संस्था का प्रदर्शन

मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ हिन्दू स्वाभाविक संस्था का प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ हिन्दू स्वाभिमान संस्थान के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ हिन्दू स्वाभाविक संस्था का प्रदर्शन

 

इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रवि भट्ट कहा कि, शहर में अनेकों जगह अवैध रूप से कब्जा और निर्माण कार्य जारी है। लेकिन, सब-कुछ जानते हुए भी मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जबकि, कई बार शिकायतें दर्ज करने के बावजूद आजतक किसी भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई। जो साफ दर्शाता है कि, मेरठ विकास प्राधिकरण और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत है। जिसके चलते ही मेरठ विकास प्राधिकरण के एसी वाले कमरों में बैठकर अधिकारी और कर्मचारी फाइलों को इधर से उधर करते रहते हैं। लेकिन, कारवाई के नाम पर कुछ भी नहीं होता।

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, अवैध निर्माणों को तत्काल प्रभाव से सील करके ध्वस्तीकरण किया जाये। क्योंकि, ये सरासर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना है। जबकि, एक तरफ मेरठ विकास प्राधिकरण अपनी मनमानी कर रहा है एवं अवैध निर्माण करा रहा है।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नरेश शास्त्री, योगेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमपाल शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रौनक कपूर आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts