Homepolitics newsबेरूत हवाई हमले में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर

बेरूत हवाई हमले में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम का भतीजा ढेर

-

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने गुरुवार को दावा किया है कि कल बेरूत में हुई एक इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के सेक्रेटरी की मौत हो गई।

आईडीएफ ने बताया कि बेरूत के तल्लेत खयात इलाके में हिजबुल्लाह के गढ़ दाहियेह के बाहर अली यूसुफ हर्षी को निशाना बनाया गया था। फुटेज में दिखाया गया कि इस हमले से एक बहुमंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई। सेना का कहना है कि हर्षी, कासिम का भतीजा और निजी सेक्रेटरी था।

सेना ने एक बयान में कहा, “हर्षी हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था और उसने उनके दफ्तर और उनकी सुरक्षा के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई थी।”

इस बीच आईडीएफ का कहना है कि रात के समय उसने लिटानी नदी के दो मुख्य रास्तों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था।इसके अलावा, सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में लगभग 10 हथियारों के गोदाम, रॉकेट लॉन्चर और हिज्बुल्लाह के मुख्यालयों पर भी हमला किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts