Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Meerut News In Hindi: हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता आशुतोष शर्मा पर हुए हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने और उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

 

 

यह घटना बीती 26 मार्च को सदर बाजार स्थित वैरायटी सेंटर नामक दुकान के मालिक शिवम अग्रवाल द्वारा आशुतोष शर्मा एडवोकेट पर हमले से संबंधित है। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शिवम अग्रवाल ने आशुतोष शर्मा पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इस मामले में थाना कोतवाली में शिवम अग्रवाल, उनके पिता और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मेरठ बार एसोसिएशन के अनुसार, 28 मार्च तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जनपद के समस्त अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। मेरठ बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तारियां नहीं होती हैं, तो केंद्रीय समिति की आपात बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि इन घटनाओं के कारण अधिवक्ता विधि व्यवसाय के लिए खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए, प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भयमुक्त माहौल प्रदान करने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को जल्द लागू किया जाना चाहिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts