HomeTrendingहेड कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला

हेड कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला

-

एक महीने से छुट्टी पर थे, सोमवार को ड्यूटी गए, घर लौटकर सुसाइड किया


प्रयागराज। फाफामऊ में पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल बलराम पाल (51) की मंगलवार सुबह उनके घर में मौत हो गई। वह फाफामऊ के जैतवारडीह में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती फतेहपुर के खागा में थी। करीब एक महीने से छुट्टी पर होने के कारण वह घर पर ही थे।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे बलराम पाल ड्यूटी पर वापस जाने के लिए घर से निकले थे। हालांकि, रात करीब 11 बजे वह वापस घर लौट आए। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चले गए और परिवार के लोगों से बातचीत नहीं की।

मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बलराम पाल के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया है, हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम घर से निकलने और रात में वापस लौटने के घटनाक्रम को भी जांच में शामिल किया गया है।

थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts