HomeAccident Newsपेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत

-

फतेहाबाद मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, दोनों के परिवार में मचा कोहराम


आगरा। फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक उसी में फंस गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। निबोहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर धनगर गांव निवासी गजेंद्र (28) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त जोगेंद्र उर्फ जुगनू (32) पुत्र चरन सिंह के साथ कार से आगरा से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि दोनों आगरा में किसी काम से आए थे। लौटते समय आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक ने नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार सीधे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत डौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नींद की झपकी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts