Homeउत्तर प्रदेशMeerutहेडकांस्टेबल को पत्नी के प्रेमी ने पीटा

हेडकांस्टेबल को पत्नी के प्रेमी ने पीटा

-

  • जान से मारने की धमकी

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। जनपद के एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को उसकी पत्नी के प्रेमी ने जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी के भाई ने भी हेड कांस्टेबल से थाने में अभद्रता करते हुए धमकी दी। कंकरखेड़ा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हेड कांस्टेबल ने बताया कि उसकी शादी बागपत के एक गांव की युवती से हुई थी। कुछ वर्षों से वह कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी अपना बुटीक चलाती है। एक वर्ष पूर्व उसे जानकारी हुई कि पत्नी के बहसूमा के विक्रांत से अनैतिक संबंध हैं। विरोध किया तो पत्नी किराए पर अलग कमरा लेकर रहने लगी। इस बीच आरोपी विक्रांत ने ड्यूटी पर जाते धमकियां दीं। हेडकांस्टेबल ने रविवार को वह पत्नी को समझाने गया था, लेकिन वह नहीं मानी।

वहां से वापस लौटते समय रास्ते में विक्रांत मिला और गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट भी की। हेड कांस्टेबल कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। यहां पत्नी का भाई भी पहुंच गया। उसने भी हेड कांस्टेबल से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी के प्रेमी और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts