Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़: पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक को दरोगा ने मारे थप्पड़

हापुड़: पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक को दरोगा ने मारे थप्पड़

-

– वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड


हापुड़। हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में केशव नगर चौकी पर तैनात दरोगा ने रेस्टोरेंट संचालक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं पिस्टल से टांग तोड़ने की धमकी दी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। नगर के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी अमित कुमार का मोदीनगर रोड पर रेस्टोरेंट है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में केशव नगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक नसीम अहमद बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट में दाखिल होते हैं। दाखिल होते ही दरोगा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट संचालक के भतीजे सुमित पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। रेस्टोरेंट में पिज्जा न बिकने की बात करते हुए दरोगा ने पिस्टल से टांग तोड़ने की धमकी दी।

इतना ही नहीं रेस्टोरेंट में बैठे युवक व युवतियों के साथ भी दारोगा ने अभद्रता की। देर शाम मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले की जांच कराई। जिसके बाद दरोगा नफीस अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts